भीमताल में होगा श्री कृष्ण चरितामृत षष्ठ सोपान कुरुक्षेत्र पर्व का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्री कृष्ण चरितामृत षष्ठ सोपान कुरुक्षेत्र पर्व का लोकार्पण शुक्रवार 5 मई को भीमताल स्थित वन श्री आश्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार राज शेखर पंत रहेंगे। डीएसबी परिसर की प्रो• निर्मला ढेला की अध्यक्षता में लोकार्पण किया जाएगा। रचनाकार महेश कुमार वर्मा ‘अशांत ‘ ने बताया कि श्री कृष्ण चरितामृत के षष्ठ सोपान कुरुक्षेत्र पर्व का लोकार्पण भीमताल वन श्री आश्रम में किया जाएगा। परमपूज्य संत वनखंडी महाराज के सानिध्य में लोकार्पण होगा। श्री शिव बाहुक अष्टोत्तर शतम् का पाठ किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह चौहान ने बताया कि श्री कृष्ण चरितामृत ग्यारह सोपानों में लिखा गया है। जिसके पाँच सोपान प्रकाशित हो गए हैं। छठे सोपान का लोकार्पण किया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण से सम्बंधित उनका लौकिक जीवन छः हजार पृष्ठों में विस्तारित है। जिसे 31 वर्ष की साधना द्वारा रचनाकार महेश कुमार वर्मा अशांत द्वारा प्रतिदिन 6 से 7 घण्टे का समय देकर पूरा किया गया। अभी तक इतने पर बड़े कलेवर का प्रबंधकाव्य नही लिखा गया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page