भवाली। नगर में गंदगी होने पर सभासद किशन अधिकारी ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई के लिए करोड़ो रूपये आते हैं। लेकिन सफाई धरातल में इस तरह बिखरी दिख रही है। कहा कि लाखों रुपये से भी सफाई नही हो पा रही है। जल्द सफाई कराने को लेकर ईओ नगर पॉलिका को ज्ञापन सौपा जाएगा। अगर जल्द सफाई नही की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा क्षेत्र में कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लेकिन ठेकेदार द्वारा सफाई नही की जा रही है। ऐसे में अन्य जनता के साथ मिलकर उच्य अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जिसके बाद जल्द धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ईओ सुधीर कुमार ने बताया कि जल्द ठेकेदार से कूड़ा उठाने के लिए कहा जायेगा। अगर फिर शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें