भवाली में बंदरों के आतंक से परेशान बच्चे, सभासद ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर रेहड़ शिशु मंदिर स्कूल के पास बंदरो का आतंक बढ़ने लगा है। आते जाते बच्चों पर बंदर चपत रहे है। वही उत्तरांचल स्कूल के पास भी बदंर स्कूली बच्चों के लिए आफत बनते जा रहे है। सभासद किशन अधिकारी ने कहा कि वन विभाग से कई बार समस्या बताई है। पर वह नगर पालिका के ऊपर डाल देते है। उन्होंने कहा कि गांधी कॉलोनी, रेहड़ में बंदरों ने लोगो का आना जाना बंद कर दिया है। लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे है। कहा कि वन विभाग से पिंजरा लगाकर बंदरो को पकड़ने के लिए कहा है। अगर जल्द पिंजरा नही लगाया गया तो वन विभाग कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि जिओ है कि नगर पॉलिका क्षेत्र में नगर पॉलिका ही बंदरो की समस्या का समाधान करेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page