महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर भीमताल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक गेस्ट हाउस में मेड के साथ गेस्ट हाउस कर्मियों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
इस पर 26 अप्रैल को महिला ने किशोर राम (29) पुत्र देवराम निवासी ग्राम बांस विजयपुर बागेश्वर, रोशनलाल (21) निवासी मंडल गोपेश्वर और दीपचंद्र(29) पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी साकेत कॉलोनी रामनिवास भीमताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

