दहेज में मनपसन्द कार का रंग नही आया तो विवाहिता को घर से निकाला,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

दहेज माँगनेन्की घटना हर दिन बढ़ रही है। जिससे आये दिन परिवार टूट रहे हैं। दहेज में मनपसंद रंग की कार न लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला अल्ली खां निवासी फराह नाज पुत्री अमीर अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका 9 मई 2022 को नई बस्ती निवासी फैजल खान पुत्र नजाकत खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से निकाह हुआ था। निकाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप दान दहेज भी दिया था। साथ ही उन्होंने सफेद रंग की एक वैगनआर कार भी दी थी। निकाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो ससुराली कार का रंग काला ना होने के चलते नाराज हो गए और उसका उत्पीड़न करने लगे। जहां ननंद निखत पत्नी फिरोज निवासी भगतपुर मुरादाबाद, नुसरत पत्नी तंजीम निवासी भगतपुर, बहनोई तंजीम निवासी भगतपुर, जेठ रिलासत वह फसात खान पुत्रगण नजाकत खान निवासी नई बस्ती उसको दहेज के लिए परेशान करने लगे। 7 अगस्त 2022 को उसके ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page