भवाली। तल्ला रामगढ़ राइंका मैदान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बालक, बालिका का शुभारम्भ गणेश स्तुति , स्वागत गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी का स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने बैंज लगाकर किया।साथ ही पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पौधा भेंट कर किया गया। जिसके बाद ब्लाक खेल समन्वयक मनोज पाण्डे ने खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी को पौधा भेंट किया।विशिष्ट अतिथि अन्जू खन्ना, तपन, एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने जिले से आयी सभी टीम एवं प्रभारी मुख्य अतिथि का स्वागत एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी ने जनपद से आयी सभी टीमों का उत्साहवर्धन कर उनको शुभकामानाऐं दी। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त नन्दलाल आर्य एवं पं ० दीनदयाल उपाध्याय पुरुस्कार से सम्मानित मनोज पाण्डे को ब्लाक प्रमुख द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वही
जिला स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता में अण्डर- 14 अण्डर- 17 में रामगढ़ विजेता एवं अण्डर- 19 में हल्द्वानी की टीम विजेता रही। रामगढ़ उपविजेता रही।
इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हरीश सिंह नयाल खण्ड विकास अधिकारी डी के सुयाल, प्रसिद्ध उद्घोषक हेमन्त बिष्ट , जिला खेल समन्वयक राहुल पंवार , संजय वर्मा, ब्लाक खेल समन्वयक मनोज पाण्डे, नमिता पाठक, रश्मि पाण्डे, रेनू बोरा, मनोज कुमार, अमित काण्डपाल, सुरेन्द्र अधिकारी मनीष त्रिपाठी, अंजना पंत, लता डालाकोटी, पुनीत यादव, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

