भवाली। गुरुवार को फरसौली रोडवेज कार्यशाला में उत्तराखंड रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी विनोद पुड़ियाल, पूनम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वर्मा की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता लाखन लाल ने की। सर्वसहमति से हेम चन्द्र बेलवाल को शाखा अध्यक्ष, अखिलेश जोशी को शाखा मंत्री, जितेंद्र सिह, ललित मेहरा को उपाध्यक्ष, जितेंद्र मेलकानी संगठन मंत्री, गंगा प्रसाद कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार कौशल किशोर संयुक्त मंत्री, बिशन सिंह को लेखा परीक्षक, ललित जोशी को प्रचार मंत्री, कार्यालय सचिव भवान सिंह, क्षेत्रीय प्रतिनधि लखन लाल हरभजन सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि सतनाम सिंह, वी पी जैन को चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने संगठन को मजबूत बनाने व कर्मचारियों के हित में हमेशा खड़े रहने की शपथ ली।
इस दौरान राकेश कुमार, सतीश लाल, सुरेश राम, विपिन चन्द्र, अरुडेन्द्र प्रताप सिंह, विमला देवी, निर्मला देवी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें