दुकान से ब्लेड खरीदकर रेत दिया अपना गला, ये है मामला

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बृहस्पतिवार को ससुराल आए एक युवक ने ब्लेड से अपने गले की नस काट दे। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। मामले में पुलिस के पास किसी ने कोई तहरीर मिली। वही युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बादली टांडा रामपुर निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर 16 मई को अपने परिवार के साथ मलिक का बगीचा इंदिरानगर स्थित अपने ससुराल आया था। बृहस्पतिवा सुबह रिजवान ने लाइन नम्बर 16 स्थित एक जनरल स्टोर से ब्लेड खरीदा। इसके बाद कुछ ही दूरी पर उसने अपने गले की नस काट ली। लोगों ने उसे तत्काल बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख एसटीएच रेफर कर दिया। रिजवान की हालत गंभीर बनी हुई है। पता चला कि रिजवान इन दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है। बीते बुधवार को उन्होंने बेस अस्पताल में उसकी जांच भी कराई थी। रिजवान के छोटे भाई सिराजुद्दीन ने ससुरालियों पर भाई को बंधक बनाने का आरोप लगाया लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page