भवाली। क्षेत्र में फिर गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है जिससे जनता में दहशत का माहौल है। मंगलवार देर रात घोड़ाखाल के धुलई ग्रामसभा में गुलदार ने बकरियों को निवाला बना दिया। ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि पूर्व में दो गायों को गुलदार ने मार दिया था। एक हफ्ते में चार बकरियां मार दी है। कहा कि वन विभाग जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़े। आतंक से लोग दहशत में रहने को मजबूर है। दो बाघ क्षेत्र में घूम रहे है। गाँव के दीपू आर्य की बकरी को निवाला बना दिया। अब शाम होते ही लोग बच्चों मवेशियों को अंदर कर रहे है। कहा कभी भी किसी महिला बच्चों पर हमला हो सकता है। बड़ी दुर्घटना ना हो इसके लिए पिंजरा लगाना जरूरी है। कहा अगर अब पिंजरा नही लगा तो ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क में बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें