भवाली में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक

ख़बर शेयर करें

भवाली। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह पॉलिका हॉल में किया गया। दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शुरुवात की गई। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर ने सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेश पाण्डे, महामंत्री मनमोहन सिंह निगलटिया, उपाध्याय रोहित अधिकारी, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी को शपथ दिलाई गई। वही कार्यकारिणी का विस्तार कर अफसर अली को सचिव, हिमांशु मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर ने कहा कि राज्य आंदोलन के समय 1994 मे देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया था। कहा कि नरेश पाण्डे निर्विरोध व्यापार मंडल अध्यक्ष बने है। भवाली कुमाऊँ का प्रवेश द्वार है। व्यापारी हितों में काम किया जाएगा। कहा व्यापार मंडल हमेशा उपभोक्ता के हित मे कार्य करता है। काम करने वाले लोग हमारे व्यापार मंडल से जुड़े है। कहा पहाड़ नकली उत्पाद घी मावा, तेल अनेक चीजों से भर चुका है। ऐसे नकली उत्पादों को हटाने के लिए व्यापार मण्डल काम करेगा। प्रदेश में कालाबाजारी लोग संगठन को बढ़ने नही देते है। नकली उत्पादों से पहाड़ में बीमारी फैलाई जा रही है। जिसका देवभूमि व्यापार मंडल विरोध करता है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर, अभिनेता हेमंत पाण्डे, जतिन पाण्डे, भुवन बहुगुणा, मनोज खुलबे, शुभम शर्मा, हरेंद्र सिंह बिष्ट, राजा लाल साह, पूरन पाण्डे, हितेश साह, संतोष तिवारी, राकेश रावत, खजान भट्ट, पंकज सुयाल, मुनिराज जी, घनश्याम जोशी आदि सैकड़ो व्यापारी रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page