हरमन माईनर स्कूल में मनाया गया ग्रेंड पैरेन्ट्स डे

ख़बर शेयर करें

भीमताल । 7 दिसबर 2024 को हरमन माईनर स्कूल विद्यालय के सभागार में विद्यालय के प्री प्राईमरी के नन्हें मुन्नों बच्चों द्वारां घर में बड़े-बुजुर्गो को सम्मान देने की परम्परा का निर्वहन करते हुए ग्रेंड पैरेन्ट्स डे का आयोजन किया । जिसका उददेश्य दादा-दादी की बहूमूल्य भूमिका को सम्मानित करना है ।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में पर्यटन के साथ स्थानीय विकास की नई राह,छोटे से गांव में होटल ने स्थानीय युवाओं को दिया रोजगार का अवसर

कार्यक्रम में बच्चों के माता- पिता एंव दादा-दादी, नाना-नानी को आमंत्रित किया गया । इस अवसर पर सभी नन्हें मुन्नों बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुरातत्वविद पद्म श्री यशोधर मठपाल जी एव प्रधानाचार्या श्रीमती महिमा भट्ट जी ने सयुंक्त रूप दीप प्रज्जवलित कर व बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम का शुभारभ्म कियां । मुख्य अतिथि जी ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने में दादा-दादी की विशेष भूमिका व योगदान होता है । आप अपने दादा-दादी के साथ अपना समय बिताएं, सम्मान दें और उनके अनुभवों से सीख ले । मुख्य अतिथि जी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे अपने माता पिता के साथ विद्यालय व देश का नाम रोशन करेगे । प्रधानाचार्या जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्नेहाशीष तथा आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम में अनेक गणमान्य एवं हेडमिस्ट्स सुश्री अनूसूया साह, अध्यापक, अध्यापिकाएँ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति जागरूकता का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page