भवाली। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया हैं। सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही धारी ब्लॉक के देवनगर तोक खोल्टा नोवन में घरों में मलवा घुसने से 10 परिवारो को खतरा बन गया। आनन फानन में लोगो ने घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ग्राम प्रधान बसंती तिवारी ने बताया कि तत्काल तोको के दस परिवारो को दूसरों के घरों में शिफ्ट किया गया। राजस्व विभाग को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर सभी को मदद का आश्वासन दिया है। प्रधान पति नवीन चन्द्र तिवारी ने कहा कि परिवारों को जल्द दूसरी जगह विस्थापित किया जाना चाहिए। अशिकारियो ने मदद का आश्वासन दिया है
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

