अच्छी खबर::कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नंद गोपाल साहू का नाम दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

ख़बर शेयर करें

यूनाइटेड स्ट्रेट्स की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 16 सितंबर 2024 को जारी किए गए डेटा के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर नंद गोपाल साहू को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में शामिल किया है। यह तीसरी बार है जब प्रोफेसर साहू का नाम इस सूची में आया है। प्रोफेसर साहू, जो कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस. बी. परिसर में पी. आर. एस. नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी, रसायन विज्ञान विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, ने पॉलीमर और नैनो साइंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पॉलीमर के क्षेत्र में विश्व स्स्र पर 909वां और नैनो साइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी में 999वां स्थान प्राप्त किया है। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय में रिसर्च सेल के डायरेक्टर भी हैं और 2021 एवं 2023 में भी स्टैनफोर्ड की सूची में स्थान पा चुके हैं। प्रोफेसर साहू इससे पूर्व सिंगापुर में एक कुशल वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका शोध वेस्ट् से ग्रैफीन बनाने की विधि पर केंद्रित है, जिस पर उनकी टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने अब तक दो टेक्नोलॉजी का ट्रांसफर किया है, जो कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हुआ है। प्रोफेसर साहू की ये उपलब्धियां न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम हैं, बल्कि यह विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों की सफलता को भी प्रदर्शित करती हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page