टेक होम राशन योजना एजेंसी को देना महिलाओं के लिए अन्याय, जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें

टेक होम राशन वितरण हटाने के विरोध में आज महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में सचिवालय घेराव करते हुए कहा कि टेक होम राशन वितरण 2013 से जहां हजारों महिलाओं को रोजगार मिला हुआ था।
वही आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में , टेक होम राशन वितरण हटाए जाने के विरोध में, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में 25 सितंबर को सैकड़ो महिलाएं सड़कों पर उतरकर महिला विरोधी सरकार के नारे लगाकर सचिवालय घेराव किया। महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहां कि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आज अपने को ठगा सा महसूस कर रही हैं। जहां एक तरफ भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है और महिलाओं को लखपति दीदी के प्रमाण पत्र बांटे जा रहे हैं वहीं भाजपा सरकार आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथों से रोजगार छीनने का काम कर रही है वर्ष 2013,से प्रदेश में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टेक होम राशन में पोषाहार वितरण किया जाता रहा है। जिससे समूह की महिलाओं को रोजगार मिला हुआ था। लेकिन वर्ष 2021 सरकार के तथाकथित बड़े ठेकेदारों को पोषाहार कार्य ‌का‌ ठेका देने के लिए टेंडर जारी किए। उसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हाई कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई स्वयं सहायता समूह के पक्ष में कोर्ट का निर्णय आने के बाद भी स्थिति बहाल नहीं हुई। अब तो
स्थिति यह है कि अब बगैर टेंडर के ही 250 करोड़ का ठेका केंद्र सरकार की एजेंसी राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम को दे दिया गया है।
भाजपा की सरकार जहां एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करती है।
वही साफ नजर आता है हजारों की संख्या में हमारी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आज बेरोजगार हो गई है।
महिला कांग्रेस पूर्ण रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page