भवाली। नगर में जरुरतमंदो के गैस सिलेंडर भरने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे बीड़ा उठाया है। हर दिन 5 से 10 सिलेंडर भरे जा रहे हैं। शनिवार को भी 7 महिलाओं के गैस सिलेंडर भरे गए। जन सहायता केन्द्र कार्यालय में हर दिन 100 से अधिक लोगो की समस्या हल कर रहे हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने बताया कि क्षेत्र में जरुरतमंदो को कुछ मदद मिल सके, इसके लिए सिलेंडर भराये जा रहे हैं। जनता की सहायता के लिए जन सहायता केंद्र खोला गया है। राशन के साथ अब सिलेंडर भर कर जरुरतमंदो का आर्थिक बोझ कम कर रहे है। कहा लगातार अभियान जारी रहेगा। अब तक 3 सौ से अधिक सिलेंडर भरवाकर लोगो को दिए हैं। जरूरतमंद कार्यालय में आकर पर्चा बनवाकर पर्चे में लिखे दिन जाकर अपना सिलेंडर भरा सकता है। कहा इससे कुछ हद तक लोगो को राहत मिल रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

