गरमपानी कोषाध्यक्ष विनोद ढौडियाल ने जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 सिमलखा सीट के लिए भाजपा से पार्टी के समक्ष दावेदारी पेश की

ख़बर शेयर करें

भाजपा मंडल गरमपानी कोषाध्यक्ष विनोद ढौडियाल ने नैनीताल जिले के 12 सिमलखा सीट के लिए भाजपा से पार्टी के समक्ष दावेदारी पेश की है। जिसमे विनोद ढौडियाल ने कहा कि वह संगठन को यह विश्वास दिलाते है कि 12 सिमलखा जिला पंचायत सीट से सत प्रतिशत विजय प्रत्याशी होंगे। क्योंकि वह लंबे समय से क्षेत्र में पंचायत क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में काबिज रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत में लंबे समय से काबिज होने के कारण क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और निराकरण हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं वह पूर्व से ही विभिन्न सामाजिक पदों पर रहकर अपने अनुभव से क्षेत्र का विकास करना चाहते है।
वह पूर्व में अध्यक्ष क्रय विक्रय साधन सहकारी समिति गरमपानी, पूर्व ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य धनिया कोट पदों पर कार्य कर चुके है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page