भवाली। मेहरागांव जिला पंचायत क्षेत्र से पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पूर्व अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व अन्य पदों पर रहे अम्बा दत्त आर्य ने शनिवार को नामांकन पत्र भर चुनावी रण में दाव लगा दिया है। विधायक सरिता आर्य व पार्टी कार्यकर्ताओ ने भी जीत के लिये मैदान में उतर गए है। अब चुनावी दंगल में समीकरण बदलने जा रहे है। उनकी राजनीति सफर व हुनर से लोग उन्हें अपना जिला पंचायत सदस्य मानने लगे है। भारी समर्थन मिलने से उनकी जीत केचर्चे हर दुकान चौक चौराहों में होने लगे है। ऐसे में अब राजनीति में नया मोड़ आने की उम्मीद है। इसके अलावा उनकी वर्षो मेहनत का फल उन्हें भाजपा ने दिया है। जिसके बाद उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। लगातार लोगो के बीच जाकर वोट की अपील की जा रही है। तो बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिल रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें