गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली के सभागार में सत्र 2022-23 की अभिभावक शिक्षक संघ की आम सभा आयोजित की गई। इस सभा की अध्यक्षता पीटीए अध्यक्ष जीवन सिंह फर्त्याल द्वारा की गई। इस अवसर पर लगभग 120 अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक हिमानी पांडे, अध्यक्ष खष्टी बिष्ट मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पीटीए सचिव प्रमोद पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने विगत वर्ष की आय-व्यय का ब्यौरा रखा तथा आम सभा में अभिभावक और शिक्षकों के बीच सीधे संवाद के लिए खुला मंच प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रगति के लिए अभिभावकों ने अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने विगत वर्ष के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा विगत वर्ष की उपलब्धियों का वाचन किया। इस अवसर पर प्रबंधक हिमानी पांडे ने विद्यालय की उन्नति के लिए शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष श्रीमती खष्टी बिष्ट ने अभिभावक शिक्षकों के मध्य पारदर्शिता व छात्रों के उन्नयन पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सत्र 2022-23 के लिए पीटीए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। नई पीटीए अध्यक्ष भावना सुनाल तथा उप सचिव गोविंद सिंह बिष्ट को निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार व संजय कर्नाटक, शांति देवी और सुशीला भगत संघ के सदस्य बने। अध्यापक मंडल से अरुण जोशी, ललित लोहनी व मीनाक्षी जोशी को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक समूह व अभिभावकों ने नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें