भवाली। नगर के नंदादेवी महोत्सव में लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। संगीता मैं फोन करुलो तू नी उठाली मैसेज भेजुलो, रूमाली का गांठा.., खिड़की में बैठी तू बाल बनुनी, ओ रंगीली धना हसिया पराणा, धन्य हो हमारी देवभूमि, बेडू पाको बारों मासा, क्रीम पाउडरा घसनी किले ने, मेरी निर्मला हिटनी किले ने, ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाटा.आदि गीतों की प्रस्तुति में दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। लोक गायिका बेबी प्रियंका ने अपने पहाड़ी गानों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इन दौरान कंचन सुयाल, नरेश पाण्डे, आयुष कुमार, लोकेश जोशी, अभिषेक मेहता, पीयूष नेगी, हरेंद्र आर्या, कमलेश बिष्ट, पंकज भाकुनी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें