पंचायत चुनाव::आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन आज किया जाएगा

ख़बर शेयर करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर आई आपत्तियों का प्रशासन ने निस्तारण कर लिया है। पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत आज (बुधवार) आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बता दें कि बीते शनिवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी। जिसके बाद दो दिन में ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान की सीटों पर 430 आपत्तियां प्राप्त हुईं थी। सर्वाधिक 242 आपत्तियां ग्राम प्रधान की सीटों पर दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने हार के कारण पीया जहर, मौत

अनंतिम आरक्षण के अनुसार जिले के आठ ब्लॉकों की ब्लॉक प्रमुख की चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थी। कोटाबाग सीट के लिए सर्वाधिक चार, ओखलकांडा और भीमताल ब्लॉक प्रमुख की सीट पर दो-दो आपत्तियां आई। जबकि, रामनगर और हल्द्वानी के लिए एक-एक आपत्ति दर्ज हुई थी। वहीं, धारी, रामगढ़ और बेतालघाट से कोई आपत्ति नहीं मिली। इसके अलावा ग्राम प्रधान के 475 सीटों पर जिलेभर से सर्वाधिक 242, जिपं सदस्य की 27 सीटों पर कुल 33, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 136 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर केवल एक आपत्ति प्राप्त हुई। डीएम वंदना ने बताया कि 19 जून को आरक्षण प्रस्ताव पंचायतीराज निदेशालय देहरादून को उपलब्ध कराया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page