भारतीय निर्वाचन आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा

ख़बर शेयर करें

भारतीय निर्वाचन आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। आयोग लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा करेगा। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 7 से 8 चरणों में कराया जाएगा।

इससे पहले शुक्रवार को नव नियुक्ति निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु ने अपना कार्यभार संभाल लिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सीईसी राजीव कुमार ने निर्वाचन सदन में दोनों का स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों की अधिकारियों संग बैठक हुई। इसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा के लिए शनिवार दोपहर 3 बजे का समय तय किया गया।

चुनाव की घोषणा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु संयुक्त रूप से करेंगे। साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page