भवाली में दुर्गा मूर्ति का नगर भृमण के बाद खैरना में विसर्जन, एरो इंस्टीट्यूट बच्चों ने बरसाए फूल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में दुर्गा महोत्सव का विजयदशमी को नगर भृमण के बाद देर शाम खैरना सोमवार आश्रम के समीप कोसी शिप्रा नदी के संगम में विसर्जन किया गया। दोपहर 2 बजे पौराणिक देवी मंदिर से माँ दुर्गा का डोला उठाया गया। भीमताल रोड़, रामगढ़ रोड़, नैनीताल रोड़ के बाद डोला गरमपानी, खैरना में भृमण को निकला। शहर माँ दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान रहा। वही देर शाम सोमवारी महाराज मंदिर के पास शिप्रा कोसी नदी के संगम में विसर्जन किया गया। सैकड़ो भक्तों ने फूल डालकर डोले का स्वागत किया। संजय वर्मा ने बताया कि नवरात्र पर हर वर्ष की तरह दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। हर दिन दुर्गा माँ को भोग लगाया गया। डांडिया नृत्य के साथ दीप दान किया गया। जिसके बाद विजयदशमी में नगर भृमण के बाद गरमपानी खैरना में डोला भृमण कराया गया। जिसके बाद सोमवारी आश्रम के पास विसर्जन किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, मनीष साह, प्रशांत जोशी, खष्टी बिष्ट, भानु मेहरा, हरि शंकर कांडपाल, दीप जोशी, सोनू सिजवाली, मोहन चन्द्र कपिल, पंकज कपिल, कंचन साह, रोहित आर्या, हितेश साह पंकज निगलटिया, आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page