रामगढ़ रोड़ में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ रोड़ में श्यामखेत के पास सोमवार को खाई में गिरने व्यक्ति की मौत हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने 112 में फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से व्यक्ति को खाई से निकालकर सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह बिष्ट, 45 दीवान सिंह बिष्ट निवासी नथुवाखान अपने चचेरे भाई राजेन्द्र बिष्ट पुत्र कुँवर सिंह बिष्ट के साथ भवाली से नथुवाखान की तरफ पैदल जा रहे थे। जहाँ अचानक महेंद्र खाइ में गिर गया। लोगो की मदद से महेंद्र को खाई से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डॉ जलिश अहमद ने बताया कि अस्पताल पहुँचने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी।
एसएसआइ रोहितास सागर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। मंगलवार को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page