दुःखद::हाथरस उत्तर प्रदेश में भगदड़ से 116 लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें

यूपी के भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 116 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। सौ से ज्यादा लोग गंभीर हैं। हाथरस के सिकंदराराऊ की सीएचसी पर स्थिति कंट्रोल में नहीं आ पा रही है। हर तरफ लाशें दिखाई दे रही हैं। लाशों की गिनती भी मुश्किल हो रही है। लगातार घायल भी आ रहे हैं। एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। आसपास के जिले के डाक्टर भी बुलाए गए हैं। दवा, ग्लूकोज का स्टाक मंगाया गया है। पीएम मोदी ने लोकसभा में ही हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने दुख जताने के साथ ही अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी बुधवार को खुद हाधरस आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीजी आगरा जोन व कमिश्नर अलीगढ़ को घटना की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हाथरस रवाना हो गए हैं। वहीं अखिलेश यादव ने सरकार पर हादसे के लिए जिम्मेदार कहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page