वन विभाग के चालक बाघ सिंह को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

ख़बर शेयर करें

अल्मोडा। वन विभाग अल्मोड़ा के मुख्य चालक के रूप में मंगलवार को बाघ सिंह बिष्ट 44 वर्षो की लम्बी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए, इस दौरान नैनीताल तथा अल्मोड़ा के विभागीय अधिकारियो ने मौके पर आ कर शुभकामाएं दी गयी, डी एफ ओ कुबेर सिंह बिष्ट तथा अल्मोड़ा के डी एफ ओ महतीम यादव ने बाघ सिंह बिष्ट को फूल माला पहना कर शुभकामनाये दी,

इस दौरान डी एफ ओ कुबेर सिंह ने कहा कि बाघ सिंह बिष्ट चालक के रूप में विभाग की पहली पसन्द थे।, उनको विभाग कभी भी बुलाये तो वो कभी मना नही करते थे।
वही इस दौरान विभागीय अधिकारी तथा परिवार जन भावुक हो गए। इस दौरान बाघ सिंह की पत्नी कमला देवी, लड़की हिमानी बिष्ट, पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट, पंकज सिंह बिष्ट, भतीजी भारती राजपूत, पूनम खत्री इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page