उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध

ख़बर शेयर करें

डबल इंजन के सरकार में उत्तराखंड महिला अपराध में प्रथम स्थान पर।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की नैनीताल जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने कहां की उत्तराखंड में मां,बहन व बेटी की इज्जत सस्ती हो गई है कि बलात्कार हत्या जैसे जघन्य अपराध एक आम बात हो गयी है।
सत्ता में बैठे भाजपा के नेता आए दिन खुलेआम सड़कों पर इस घिलौने कृत्य को अंजाम दे रहे हैं।
अब तो यहां तक भाजपा की नेत्रियां अपनी ही बेटी का सौदा करने में पीछे नहीं रही हैं।
शर्मा आनी चाहिए ऐसी मां को जिसने मां के नाम को कलंकित किया है।
पीसीसी सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने कहा की हरिद्वार में भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने अपनी नाबालिक बिटिया को उन दरिंदों का हवस के शिकार बनाने के लिए छोड़ दिया था। एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसा नारा देती है वही आज उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में इन भाजपाइयों से बेटियां नहीं बच पा रही है। आज पहाड़ी राज्य में उत्तराखंड बलात्कार एवं हत्या कांड में प्रथम स्थान पर है। जो कि बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है उत्तराखंड में कई नाबालिक बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे केश मैं सिर्फ अंकित भंडारी हत्या केस में आधा अधूरा न्याय मिला है।
डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड में बलात्कार हत्या जैसे अपराध‌ लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है
हद तो तब हो गयी, जब हरिद्वार की भाजपा महिला नेत्री ने खुद अपनी नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया।
और भाजपा की महिला नेत्रियां गलत को गलत कहने में डर रही हैं। जो कि हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही शर्म की बात है। भाजपा नेत्री को इस दुष्कर्म की कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।
उत्तराखंड महिला कांग्रेस उस नाबालिक बच्ची के साथ न्याय के लिए खड़ी है।
उत्तराखंड प्रदेश सरकार महिला अपराधों को रोकने के बजाय अपराध करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रही है। महिला कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। श्रीमती बिष्ट ने कहा उत्तराखंड में भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस इन अपराधों और इन घटनाओं को रोकने के लिए कमर कसकर खड़ी है।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page