भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में सोमवार को पद अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभी नव नियुक्तों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव एवं उप प्रधानाचार्य कमांडर एस नागराजन ने स्कंधपट्ट पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैडेट्स द्वारा अर्जित किया गया सम्मान है। कैडेट्स को विद्यालय के बुनियादी मूल्यों को ज़िम्मेदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन, अखंडता एवं एक दूसरे के प्रति आदर का भाव रखना होगा। उन्होंने बताया कि नेतृत्व के चार आधार स्तंभ हैं. जिसमें टेलिस्कोप के समान दूरदर्शिता, माइक्रोस्कोप के समान सूक्ष्मदर्शिता, पेरिस्कोप के समान बाधाओं को पार करने की क्षमता एवं स्टैथोस्कोप के समान दूसरे की भावनाओं को समझने की क्षमता समाहित है। वही
विद्यालय के स्कूल कप्तान के पद पर कैडेट शाश्वत राय, उप कप्तान आकाश राजपूत, अकादमिक कप्तान सुमित नेगी, स्पोर्ट्स कप्तान जतिन डसीला, उप कप्तान बादल सिंह, एन. सी. सी कप्तान सुकृत्य ढौडियाल, बैंड कप्तान प्रियांशु पाण्डे, मेस कप्तान समर्थ खत्री नियुक्त हुए। वरिष्ठ सदनों के कप्तानों में आकाश कुमार सिंह, अर्णव उपाध्याय, रणवीर सिंह, स्पर्श कोठियाल; उप कप्तान लोकेश जोशी, करण सिंह बघारी, प्रणव पाण्डे एवं कार्तिकेय धपोला बनें। कनिष्ठ सदनों में वंश नौटियाल, तरुण कुमार, योगेश सिंह रावत, युवराज सक्सेना, कृष परिहार कप्तान एवं तरुण बोरा, चैतन्य पाण्डे, आदित्य जोशी, हर्षित सिंह बिष्ट एवं गौरव नेगी उप कप्तान बनाये गए। बछेंद्री सदन की प्रमुख सुमी सिन्हा नियुक्त हुईं। कार्यक्रम का संचालन विकास कोटनाला व डॉ रतना नेल्सन द्वारा किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

