नगर के लकड़ी टाल में जाम की समस्या के निदान के लिए पार्किंग, सरकारी कार्यालय, बैंक तथा सुव्यवस्थित बाजार का कार्य जनवरी में शुरू होगा। 11 वर्ष बाद इस बहुद्देश्यीय भवन की मांग पूर्ण होने से लोगों में खुशी की लहर है। जिसपर नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नगर विकास मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल व जिला प्राशासन का आभार व्यक्त किया है।
पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 से लकड़ी टाल में करीब 16 नाली भूमि पर एक बहुददेशीय भवन व मल्टीस्टोरी पार्किंग, काम्प्लेक्स बनाये जाने की मांग शुरू हुई। जिसे तात्कालीन जिलाधिकारी नैनीताल शैलेष बंगोली ने गम्भीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव शहरी विकास से पत्राचार किया गया था। जिसके बाद समय-समय पर मांग जारी रही।वही वर्ष 2021 में नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल द्वारा नगर की जाम की समस्या के निदान व नगर के समूचित विकास के लिये महत्वपूर्ण योजना को लेकर कार्यवाही शुरू की। और राजस्व विभाग की टीम से भूमि का सर्वे कराकर राजस्व भू अभिलेखों से मिलान करते हुए लगभग 16 नाली भूमि की पैमाईस कराते हुए नवीन प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया। इस दौरान तात्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा नैनीताल में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भवाली में मल्टी स्टोरी पार्किंग / शॉपिंग काम्प्लेक्स की घोषणा की। वही वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उक्त पार्किंग हेतु 11 करोड़ 22 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। वर्तमान में कार्यदायी संस्था कुमांऊ मण्डल विकास निगम ने उक्त निर्माण के लिये 11 करोड़ 22 लाख की लागत की निविदा जारी कर दी गई है। इधर जिला प्रशासन व नगर पालिका द्वारा उक्त भूमि पर जीर्ण शीर्ण हो चुके भवन जिस पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशु चिकित्शालय आदि विभागों को निर्माण के लिये उक्त स्थल खाली करने के लिये निर्देश जारी कर दिये गये हैं। वहीं वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उक्त विभागों की सांस्कृतिक मंच में व्यवस्था कर दी गई है। ताकि पार्किंग शॉपिंग काम्प्लैक्स निर्माण कार्य जल्द प्रारम्भ हो। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि काम्प्लैक्स व पार्किंग का निर्माण कार्य अगले माह जनवरी के द्वितीय सप्ताह तक प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

