भवाली में भारत जोड़ो यात्रा सफल बनाने को कांग्रेसियों की बैठक

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में सोमवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 10 को नैनीताल में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को बैठक का आयोजन किया।
वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूरे भारतवर्ष में 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन से 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। इस दौरान तिरंगे के महत्व और कांग्रेस का इतिहास कांग्रेस की विचारधारा आमजन तक पहुंचाई जाएगी। कहा कि कांग्रेस सभी धर्म समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, कहा 9 अगस्त को हल्द्वानी विधानसभा में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का प्रारंभ की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,उत्तरराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव विधायक सुमित ह्रदयेश, पूर्व विधायक म संजीव आर्य, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व कई कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में सम्मिलित होंगे।
उधर 10 अगस्त को नैनीताल विधानसभा में, राम सेवक सभा संघ से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगी। मल्लीताल बाजार होते हुए स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, माल रोड होते हुए तल्लीताल गांधी चौक पर सभा का आयोजन कर तल्लीताल मार्केट होकर आर्य समाज मंदिर तल्लीताल में यात्रा का समापन होगा। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट ने किया। सभा में पूर्व पालिका अध्यक्ष ‌ भुवन अधिकारी,दयाल चंद आर्य, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भुवन लाल साह ,कांग्रेसी नेता सद्दा मियां, सभासद किशन अधिकारी,एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरेंद्र आर्य,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष अफसर अली, सभासद इदरीश खान, एस सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य, तारा सिंह बिष्ट, पंकज शांति तिवारी, धनी दुमका आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page