- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियाँ तेज़, नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति शुरू
भवाली। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन ने प्रदेश स्तर पर अपनी चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर नैनीताल जिला के विधानसभा क्षेत्र 58-नैनीताल में बी.एल.ए.-1 पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशान्त जोशी को सौंपी गई है। उनका नाम राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में दर्ज करा दिया गया है। इसी क्रम में जोशी को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करने का दायित्व भी दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 दिसम्बर 2025 तक सभी बूथों पर बी.एल.ए.-2 की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशान्त जोशी वरिष्ठ नेतागणों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा विधानसभा प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर सभी बूथों पर बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति पूर्ण करेंगे। साथ ही बी.एल.ए.-2 की अंतिम सूची 20 दिसम्बर 2025 से पूर्व व्यक्तिगत रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में जमा करेंगे। कांग्रेस संगठन का कहना है कि बूथ स्तर तक मजबूत संरचना तैयार कर आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

