कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भुवन दरमवाल जी को भ्रात शोक

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व सरपंच भुवन दर्मवाल के बड़े भाई लक्ष्मण सिंह दर्मवाल का बीमारी के चलते निधन हो गया है। वह पिछले दो महीने से बीमार थे। उनका राम मूर्ति हॉस्पिटल बरेली में इलाज चल रहा था। रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। जिससे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र मेर, मनोज शर्मा, रविंद्र कार्की, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश आर्य, ग्राम प्रधान सुरेश मेर व क्षेत्र वासियों ने शोक व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page