नगर पालिका नैनीताल के ईओ अशोक कुमार वर्मा से खड़प करने वाले रंगकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय और मल्लीताल में जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने ईओ से झड़प करने वाले सभी आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है। सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सफाई के सभी वाहन नगरपालिका के बाहर खड़े कर दिए और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर अधिशासी अधिकारी से बदसलूकी करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

