हल्द्वानी में मनाया श्री आनंद वृद्धाआश्रम स्थापना दिवस, कुमाऊ कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि, की सराहना

ख़बर शेयर करें
हल्द्वानी। बजवालपुर, देवलचौड स्थित श्री आंनद आश्रम वृद्धाआश्रम के स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि आयुक्त कुमाऊ दीपक रावत रहें।
संस्था की अध्यक्ष कनक चन्द की वृद्धों की सेवा में उनके योगदान की प्रशंसा की। कहा यह अच्छी पहल है।  उजिससे बर्जुग एवं निराश्रित व्यक्तियों को सहारा मिल रहा है। पदमश्री यथोधर मठपाल के कुमाऊॅ के इतिहास के अनुसंधान का जिक्र करते हुये उनके भीमताल स्थित म्यूजिम का अवलोकन करने की अपील की।पनियाली का जिक्र करते हुए उनके द्वारा कुमाऊॅ के इतिहास की जानकारी आम जनमानस तक पहुॅचाने के प्रयास की सराहना की।
श्री आंनद आश्रम वृद्धाश्रम के आयोजित स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि  द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता शांति जीना, चिकित्सा क्षेत्र के लिए डॉ. कृष्णा शाह, पुष्कर चन्द्र भट्ट, उत्कृष्ट कार्य के साथ ही दस्तावेज रूपान्तरण के लिए यशोधर मठपाल, उभरती प्रतिभा के लिए समृद्ध ठाकुर, खेल के क्षेत्र में लक्ष्य सेन, औषधि क्षेत्र के लिए प्रदीप भण्डारी को विशिष्ट सम्मान, वृद्धों की सेवा के लिए रोहित जोशी के अलावा पर्यावरण क्षेत्र के लिए मदन सिंह बिष्ट को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, सम्मान पट्टिका के साथ ही एक-एक औषधि पादप के पौध भी उपलब्ध कराये। चन्द्र रत्न पुरूस्कार के लिए श्री मठपाल को 11 हजाार  की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
संस्था की ओेर से कनक चन्द एवं निर्मला चन्द द्वारा मुख्य अतिथि को रूद्राक्ष का पौध तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चन्द्र वंश के संस्थापक सोम चन्द्र की याद में उनके विवाह पर छोलिया नृत्य की परम्परा शुरू हुई थी। जिसे लेकर संस्था द्वारा सूचना विभाग के सौजन्य से छोलिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के निराश्रित बुर्जुगों के अलावा संस्था के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक महिलाऐं एवं बच्चें मौजूद थे।
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page