भवाली। नगर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्य चौराहे में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक सरिता आर्य मुख्य अतिथि रही। जिन्होंने पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस बीच नगर के जीबी पंत, जीजीआईसी, यूए पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर के बच्चों ने भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वही मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने कहा कि हिमालय पुत्र पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने विश्व भर में उत्तराखंड को पहचान दिलाई है। वह स्वतंत्रता सेनानी रह उनकी 135 वी जयंती पर हम सभी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते है। संयोजक खजान भट्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि पंत की जयंती के उपलक्ष्य में सभी विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिनके विजेताओं को पंत जयंती के उपलक्ष सर्टिफिकेट देकर पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान सह संयोजक पंकज अद्वेति, लवेंद्र क्वीरा, हेम आर्य, मोहन बिष्ट, नीमा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, आशु चंदोला, धीरज पढालनी, धनश्याम बिष्ट, किशन अधिकारी, सूरज मेहरा, केसी लोहनी, प्रशांत जोशी, मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे,
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें