जन्मदिन पर कार ने मारी टक्कर मौत

ख़बर शेयर करें

ऊधमसिंह नगर स्थित सिडकुल में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत बिंदुखत्ता निवासी राजेश पांडे (43) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को उनका जन्मदिन था। उसी दिन ड्यूटी पर जाने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल राजेश को हल्द्वानी के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ में होटल के कमरे में मिला कमर्चारी का शव

जानकारी के अनुसार राजेश की एक पुत्री और एक पुत्र है। बीते शुक्रवार को पूरा परिवार उनके जन्मदिन की तैयारी में जुटा था। उससे पहले ही हादसा हो गया। राजेश की मौत पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने शोक जताया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page