मेयर के टिकट की दावेदारी करने वाले व्यापारी नेता नवीन वर्मा मंगलवार को 2 बजे भाजपा दफ्तर में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। व्यापारी नेता होने के साथ ही कांग्रेस में सक्रिय रहे नवीन वर्मा अब भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जिसके बाद वह भाजपा से मेयर के टिकट के लिए दावेदारी करेंगे। वर्मा के भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता को भाजपा में जाने से बचाने के प्रयास नहीं किए। जिसे कांग्रेस की विफलता के रूप में देखा जा रहा है।
प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के भाजपा में जाने की खबर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने ब्रेक की थी। हिन्दुस्तान ने अपने सोमवार के अंक में ‘भगत ने कराया था सीएम-वर्मा का मेल, बदलेगा राजनैतिक खेल’ शीर्षक से यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर में सीएम धामी की वर्मा से मुलाकात और फिर भाजपा में शामिल होने की कयासों पर विराम लगाया था। यह खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को व्यापारी नेता वर्मा के भाजपा में शामिल होने का ऐलान हो गया। जिसे राजनैतिक गलियारों में कांग्रेस की विफलता के रूप में देखा जा रहा है। वर्मा ने बताया कि वह 12 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे लेकिन पिछले10 वर्षों से वह राजनीति से दूर सिर्फ व्यापार मंडल में कार्य कर रहे थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें