भवाली में बाल रोग विशेषज्ञ को तीन महीने में हटाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दिया धरना
भवाली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन महीने में ही बाल रोग विशेषज्ञ को हटाने को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने मंगलवार को महिलाओं के साथ धरना प्रदर्शन में बैठे। सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि आस पास 40 से 50 गाँवो के बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ होने से बेहतर उपचार का लाभ मिल रहा था। लेकिन तीन महीने में डॉक्टर का तबादला करने से लोगो में आक्रोश पनपने लगा है। जिससे उन्हें धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता में आक्रोश पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 26 जुलाई को डॉ दर्शना गैड़ा को सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती किया था। 28 अक्टूबर को तीन महीने में पौड़ी में ताबादला कर दिया गया है।कहा कि रामगढ़ भीमताल भवाली में एक ही बाल रोग विशेषज्ञ थी। कई ग्रामीण अपने बच्चे के इलाज को यहां आ रहे हैं। हर दिन 40 से 50 बच्चे इलाज को पहुँचते है। उन्होंने बताया कि विधायक ने मुख्यमंत्री से इस विषय मे बात की हैं। उन्होंने तबादला रोकने के लिए आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर को नही रोका गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

