ब्रेकिंग::किसको होगा नुकसान, किसको फायदा, मेहरागांव क्षेत्र से जिशान्त कुमार सिंकु ने जिला पंचायत पद के लिए ठोकी ताल

ख़बर शेयर करें

भवाली। आगामी पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इसके लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की सूची जारी की गई है। चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न जिम्मेदारियों को तय करते हुए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। इसके संबंध में भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। तो वही मेहरागांव क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिशान्त कुमार सिंकु ने ताल ठोक दी है। समाजसेवी पंकज बिष्ट ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है। बताया कि उन्होंने तैयारी की थी। लेकिन सीट नही आने के बाद उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन जिशान्त को दिया है। कहा कि जिशान्त योग्य शिक्षित व सरल व्यवहार के है। जनता युवा व कर्मठ प्रत्याशी को चाहती है। कहा इस बार जिशान्त को भारी मतों से विजय बनाना है। कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण किया जाएगा। वही अब देखने वाली बात है कि लगातार क्षेत्र में हर कार्यक्रमो में सक्रिय व जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने वाले समाजसेवी पंकज बिष्ट से अन्य दावेदारों को कितना नुकसान पहुँचेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page