ब्रेकिंग न्यूज, अचानक मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी दिल्ली रवाना, ये है कारण

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के बारे में मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस दौरान वो केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर प्रदेश की हेली सेवाओं के बारे में बात करेंगे … हालंकि इस बीच राजनीति के गलियारों में ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई केंद्रीय नेताओं और भाजपा संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से मिलकर दायित्वधारियों और मंत्रीमंडल विस्तार पर चर्चा भी कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने कुछ रोज़ पहले ही पीएम मोदी से मुलाकात की है अब इस बीच फिर से इस दिल्ली दौरे के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। बहरहाल, अब देखना होगा सीएम दिल्ली से आयेंगे तो प्रदेश के लिए क्या लाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page