ब्रेकिंग::भीमताल से रामनगर के लिए निकला युवक रास्ते से लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी

ख़बर शेयर करें

भीमताल। मंगलवार को भीमताल तिकोनिया से हल्द्वानी के लिए निकला युवक रास्ते से लापता हो गया। रात 10 बजे तक घर नही पहुँचने पर परिवार ने खोजबीन की। नही मिलने पर बुधवार को भीमताल पुलिस में गुमसुदगी दर्ज कराई गई। आनन फानन में परिवार ने खोजबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार रामनगर ग्रामसभा कनिया निवासी भरत तिवाड़ी 30 पुत्र विनोद चन्द्र तिवाड़ी भीमताल से हल्द्वानी के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नही पहुँचा। परिवार के चेतन पाठक ने बताया कि मंगलवार शाम भरत को 3 बजे भीमताल तिकोनिया से हल्द्वानी के लिए आल्टो टैक्सी में बैठाया था। लेकिन मंगलवार सुबह तक भरत घर नही पहुँचा। उन्होंने बताया कि देर रात हल्द्वानी रामनगर में खोजबीन कराई लेकिन भरत का अब तक पता नही चल पाया। पुलिस को भीमताल पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page