गेठिया में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। गेठिया में चल रहा भाजपा का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को समापन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक ने संबोधित कर कहा कि भारत को मजबूत देश है। भारत देश मे कोई समझौता नही करता परमाणु कोरोना व टेक्नोलॉजी में आज विश्व भारत का लोहा मान रहा है। कोरोना काल मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंदे भारत मिशन के तहत चालीस लाख देशवासियो को सुरक्षित देश वापस लाने का कार्य किया। पिछले आठ वर्षों में विदेश नीति के साथ ही रक्षा छेत्र में बड़ा बदलाव आया है। दुनिया के बड़े देश भारत के साथ लेकर आगे बड़ना चाहता है। भारत की सफल नीति से पूरा विश्व प्रभावित है। आज देश की सेना आतंकी घटनाओं का मुहतोड़ जवाब देती है।वही सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ने संबोधित करते हुवे कहा कि कार्यकर्ता अनुशासित सहनशील व सहज भाव रखने वाला होना चाहिए। उत्तराखण्ड भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख शेखर वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सोशियल मीडिया के प्रयोग करने की बात कही कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आज आसानी से अपनी बात को सभी प्लेटफॉर्म पर पहुचाया जा सकता है।जिसमे युवाओ की अहम भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने करी करते हुवे सफल प्रशिक्षण के लिये सभी पदाधिकारियों सहित भवाली मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष आभार जताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, भुवन हरबोला, वर्ग प्रमुख देवेंद्र ढेला, महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनोटी, प्रताप बिष्ट, भावना मेहरा, शांति मेहरा, नीमा बिष्ट, कमलेश कैड़ा, राजेन्द्र अग्रवाल, मुकेश गुरुरानी, मोहन बिष्ट, शिवांशु जोशी, संजय दुम्का, दयाकिशन पोखरिया, पुष्कर जोशी, रंजन बर्गली, बहादुर नदगली, सुरेश उप्रेती, संजीव कुँवर, भानु पंत, कंचन साह, जुगल मठपाल, बालम मेहरा, अरविंद पडियार, भानु पंत, राहुल चौहान, विश्वकेतु वैद्य सहित सभी जिले व मण्डल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page