भवाली दूसरी बार महिला सीट पर होगा संघर्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। भवाली में नगर निकाय चुनाव के लिए महिला सीट आने से कांग्रेस-भाजपा के लिए सालों से काम कर रहे नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला सीट आने के बाद भाजपा-कांग्रेस व निर्दलीय सभी प्रत्याशी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। दूसरी बार नगर में महिला सीट आने से भाजपा-कांग्रेस के दावेदारों की धड़कने बढ़ गई हैं। वर्ष 2013 में महिला सीट पर भाजपा ने परचम लहराया था। कांग्रेस उम्मीदवार को करीब 325 वोटों से हार मिली थी। अब 2977 महिला 2997 पुरुष कुल 5974 मतदाता अपने अध्यक्ष चुनेंगे। वहीं इस बार नगर के मतदाताओं के बीच दबदबा रखने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों से कांग्रेस-भाजपा को आगे निकलना मुसीबत बन सकती है। सालों से कांग्रेस-भाजपा को आगे आकर काम करने वाले कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। पालिका में अब तक 2013, 2019 में पिछले दो बार भाजपा का वर्चस्व रहा है। 2008 में कांग्रेस सत्ता में रही थी। 2003 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page