भवाली। नगर में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ चालानी कार्यवाही शुरू की। एसआई नरेंद्र रावत की अगुवाई में दोपहर बाद चलाए गए इस अभियान में 10 वाहनो के चालान किए गए। जिनसे 4 हजार राजस्व वसूला गया। एसआई नरेंद्र रावत ने बताया कि 6 वाहनो के एमवी एक्ट व 4 वाहनो के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। जिनसे 4 हजार राजस्व वसूला गया। उन्होंने कहा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

