भवाली पालिकाध्यक्ष ने सेनिटोरियम मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने सभासद ममता बिष्ट के साथ 10 लाख से बन ही सेनिटोरियम सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अवर अभियंता को निर्देशत कर कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाए। कार्य में किसी भी तरफ की गुणवत्ता पर कोतीही ना हो, सरकारी धन का पूर्ण लाभ लम्बे समय तक क्षेत्र की जनता को मिल सके। इसके लिए गुणवत्ता युक्त कार्य अधर अभियंता अपनी देख रेख में कराते रहे। सैनिटोरियम के अधिकारियों को क्षेत्र की जनता से भी मोटर मार्ग के कार्य में अपनी पैनी नजर रखने की अपील की। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की लम्बे समय से सैनिटोरियम मुख्य गेट से कार्यालय तक मोटर मार्ग खस्ता हाल चुका था। जिसके चलते स्थानीय सेनिटोरियम अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय जनता के साथ ही मरीजों वो अनके परिजनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सार्वजनिक मार्ग को जनहित में लम्बे समय से थीम करने की मांग कर रहे थे। जिसे नगर पालिका ने गम्भीरता से लेते हए 10 लाख की लागत से सीसी मार्ग बनाये जाने का जनहित में निर्णय लिया। मार्ग बनने से स्थानीय जनता को जल्द लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page