घर में महिला को अकेला देख जेठ ने बहु के कपड़े फाड़े, दुष्कर्म करने की कोशिश

ख़बर शेयर करें

कलयुग जेठ कई दिनों से अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था। परेशान महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। यहां वनभूलपुरा क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। घर में अकेली पाकर जेठ ने जबरबन दुष्कर्म की कोशिश की, गनीमत रही कि समय रहते महिला के पिता आगए। जेठ मौका पाकर घर से भाग निकला। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार महिला का इसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से शादी हुई थी। ब1 जून 2022 की शाम वह घर में अकेली थी, इसी बीच उसका जेठ घर में घुस आया। महिला को अकेला पाकर अश्लील हरकत करने लग गया। विरोध के बावजूद उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए, दुष्कर्म की कोशिश करने लग गया। इसी बीच महिला के पिता वहां पहुँच गए तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद महिला ने यह आपबीती अपने पिता को बताई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page