-बुधवार रविवार को निःशुल्क लगेंगी दुकानें
-मंगलवार को बैठक कर महिला समूहों ने लिया निर्णय
-महिला बाजार चला तो नगर पॉलिका बनाएगा महिला बाजार
भवाली। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर नगर में पॉलिका मैदान में महिला बाजार लगाने के लिए बुधवार को पॉलिका सभागार में महिला समूहों के साथ बैठक की गई। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आए जन शिक्षण संस्थान वक्ता पवन कुमार, गोपाल प्रसाद, चंदन ने समूह बनाने का उद्देश्य व मिलजुलकर काम करने के लिए समूह बनाकर काम करने के बारे में बताया गया। समूह बनाकर एक बडी रकम इकट्ठा कर काम करने के उपाय बताए। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि हर बुधवार व रविवार को निःशुल्क महिला बाजार लगाया जाएगा। महिलाओं को राज्य स्थापना दिवस पर बाजार समर्पित किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं व समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए महिला बाजार में सुविधा मिलेगी। नगर पॉलिका निःशुल्क रूप से महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराएगी। पहाड़ी क्षेत्र के रामगढ़, भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट, गरमपानी के सभी ब्लॉक के समूह बाजार लगा सकते हैं। सोमवार को सफाई अभियान के दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सीडीओ संदीप तिवारी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से वार्ता हो गई है। हर बुधवार को बाजार बंद रहता है। सीके अलावा रविवार को भी महिला बाजार लगेगा। उस दिन पॉलिका मैदान में महिला समूहों द्वारा अपना उत्पाद आचार, कपड़ें, मोजे, टोपी, पहाड़ी व्यंजन, मुगोड़ी, बढ़ी, घोत, दालें बाजार लगाकर यहा बेचा जाएगा। नगर पॉलिका निःशुल्क रूप से पॉलिका मैदान में महिला बाजार लगाएगी। पहाड़ी क्षेत्र के किसी भी ब्लॉक की महिला समूह बाजार में दुकान लगा सकती है। आगामी बुधवार से बाजार लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिला बाजार चला तो भविष्य में नगर पॉलिका महिलाओं एक महिला बाजार नाम से एक बाजार आवंटित करेगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, एसबीआई मैनेजर मनीष मिश्रा, प्रियंका जोशी, उमा जोशी, इंद्र कपिल, गौरव नेगी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

