त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के अलावा सभी संभावित दावेदारों ने युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू

ख़बर शेयर करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के अलावा सभी संभावित दावेदारों ने युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि भाजपा पिछली बार की सीटें बरकरार रखने या और अधिक सीटें जीतने में सफलता हासिल कर पाती है या फिर कांग्रेस नगर निकाय चुनाव के दौरान पर्वतीय जिलों में मिली कामयाबी को भुनाकर बड़ी वापसी में सफल रहेगी।

वर्ष 2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने दस जिलों में जीत दर्ज की थी, जिसमें पार्टी पांच सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशी को निर्विरोध जिताने में सफलता पाई थी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने सिर्फ अल्मोड़ा, चमोली और उत्तरकाशी सीटों पर जीत दर्ज की थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत के लिए दोनों दलों की ओर से बनाई जा रही रणनीति
जिला पंचायत: भाजपा बरकरार रखेगी सीटें या कांग्रेस लौटेगी?
23/06/2025

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों क की सूची नहीं नहीं दी तो रुकेगा वेतन

पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा ने 10 जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटें जीतीं थी। पार्टी इस बार तीनों हारी हुई सीटों पर विशेष ध्यान दे रही है। निश्चित रूप से इस चुनाव में भाजपा सभी जिला पंचायत सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

  • महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों क की सूची नहीं नहीं दी तो रुकेगा वेतन

भाजपा:पांच जिलों में बने अध्यक्ष
भाजपा ने वर्ष 2019 में प्रदेश के पांच जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था, जबकि पांच जिलों में निर्विरोध चुने गए थे। इनमें बागेश्वर से बसंती देवी, टिहरी से सोना देवी, देहरादून से मधु चौहान, पौड़ी से शांति देवी, रुद्रप्रयाग से अमरदेई ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों क की सूची नहीं नहीं दी तो रुकेगा वेतन

कांग्रेस: तीन जिलों में जीते
अल्मोड़ा में द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा सिंह, उत्तरकाशी से दीपक बिजल्वाण और चमोली से रजनी भंडारी जीतीं थीं।

इन जिलों में निर्दलीय बने थे जिपं अध्यक्ष
ऊधमसिंह नगर से रेनू गंगवार, चम्पावत से ज्योति राय, नैनीताल से बेला तोलिया और पिथौरागढ़ से दीपिका बोहरा निर्विरोध चुने गए थे। इसके अलावा हरिद्वार में वर्ष 2022 में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा के राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी भी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page