आनन्दा अकादमी ने किया बाबा नीब करोरी वृद्धआश्रम का भृमण

ख़बर शेयर करें

आनन्दा अकादमी ने किया बाबा नीब करोरी वृद्धआश्रम का विजिट
आज आनन्दा अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट जी ने अपने छोटे भाई स्वर्गीय श्री विक्रम सिंह बिष्ट जी की दूसरी पुण्य तिथि पर अपने भाई की स्मृति में बाबा नीब करोरी वृद्धाश्रम में अपनी अकादमी के छात्र छत्राओ को विजिट कराया और साथ ही बुजुर्गों और संस्था के कर्मचारियों को भोज भी कराया। अकादमी की ओर से छात्र छात्राओं ने बुजुर्गो को नास्ता परोसा, बिस्किट और फ्रूटी वितरित कर अपनी सेवा दी। बच्चों ने बुजुर्गो को खूब गीत और भजन सुनाए साथ ही बुजुर्गो ने भी भजन सुनाए।
स्वर्गीय श्री विक्रम सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि पर आश्रम में सभी ने 1 मिनट का मौन रखकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी, सभी भावुक हो गए।
श्री भूपेंद्र बिष्ट जी ने बताया कि यह विजिट छात्र छात्राओं को जागरुक करने, व्यवहारिक जीवन मे आने वाली कठिनाई को समझाने, आश्रित बुजुर्गो के जीवन में खुशी बिखेरने तथा बच्चों में सेवा भाव को बढ़ाने हेतु भी किया गया। प्रिंसिपल श्रीमती माया बिष्ट जी ने कहा कि बच्चों को अपने माता पिता और दादा दादी को प्यार और सम्मान करना ही चाहिए साथ ही उनके कार्यों में उनका हाथ भी बटाना चाहिए।
संस्था अध्यक्ष और संचालिका श्रीमती कनक चंद ने सभी का स्वागत अभिनन्दन और धन्यवाद किया। कहा कि वृद्धाश्रम में गरीब और असहाय बुजुर्गो को आश्रय दिया गया है। जिनका कोई नही उनका यह आश्रम है। उन्होंने अकादमी टीम को सम्मान पट्टिका से सम्मानित किया। श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट जी को संस्था की ओर से बाबा नीब करोरी महाराज जी के आशीर्वाद स्वरूप उनका फोटो फ्रेम प्रदान किया।
सभी लोग आश्रम बुजुर्गो से मिलकर बहुत भावुक हो गए। रोने लगे। यह एक बहुत दुःखद बात है कि परिवार न होने के कारण लोग वहाँ रहते हैं और अपने परिवार को याद करते हैं। हमें इनका दुःख मिलकर कम करना है।
इस अवसर पर आनन्दा अकादमी के एम डी श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट जी, प्रिंसिपल श्रीमती माया बिष्ट जी, सीनियर टीचर श्री कृष्ण मोहन सिंह रावत जी, श्रीमती चंद्रकला बिष्ट जी, श्रीमती सुनीता भाकुनी जी, श्री जितेंद्र कुमार जी और श्री हिमांशु नबियाल जी तथा हाईस्कूल के छात्र और छात्राएं , संस्था अध्यक्ष कनक चंद
योगिता बनोला, मीनाक्षी जोशी, भावना बिष्ट, पूजा बोहरा उपस्थित थे। सभी ने छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए अपने अपने विचार रखे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page