अमृतपाल सिंह:: पंजाब पुलिस को करीब दो सप्ताह तक छकाने के बाद सरेंडर करने की तैयारी में

ख़बर शेयर करें

नई खबर सामने आ रही है, खालिस्तान की मांग करने वाला अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को करीब दो सप्ताह तक छकाने के बाद सरेंडर करने की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार की सुबह ही वह होशियारपुर जिले में देखा गया था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। लेकिन अंत में लुका छिपी का खेल समाप्त होता दिख रहा है। इस बीच पंजाब पुलिस में कुछ अहम बदलाव भी हुए हैं। जालंधर ग्रामीण के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अमृतसर में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन के पद पर तैनाती दी गई है।इसके अलावा जालंधन ग्रामीण का एसएसपी मुखविंदर सिंह को बनाया गया है। पंजाब पुलिस सूत्रों का कहना है कि यूपी के लखीमपुर खीरी, हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में घूमने के बाद अमृतपाल सिंह खुद ही सरेंडर की कोशिश में है। सूत्रों का कहना कि अमृतपाल सिंह अकाल तख्त के माध्यम से किसी गुरुद्वारे में ही सरेंडर कर सकता है। इस बीच प्रशासन ने अमृतसर जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। इसकी वजह यह है कि इसी जिले में पवित्र स्वर्ण मंदिर है और प्रशासन को आशंका है कि वह यहां भी घुस सकता है। ऐसा करके वह धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर सकता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page