दहेज में लड़की से घर खरीदने का आरोप, जान से मारने की धमकी, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

दहेज के मामले हर दिन थाने चौकियों में पहुँचने से मामले बढ़ने लगे हैं। दहेज लोभी चन्द रुपयों के लिए लड़की का घर तोड़ने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। यहां मुखानी की एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराली उस पर घर खरीदने का दबाव बना रहे हैं, ऐसा नही करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सद्भावना विहार पीलीकोठी निवासी निकिता पंत की शादी 1 दिसम्बर 2019 को अभिषेक पाठक निवासी नागनाथपुरा बेंगलुरु के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ससुराली उस पर घर खरीदने का दबाव बनाने लगे। इसे लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। महिल के अनुसार वह गृहस्थी बचाने के लिए ससुरालियों की प्रताड़ना सहती रही। लेकिन इस बीच मायके में भी पति ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की। उसका इस कदर उत्पीड़न किया गया कि मजबूरन उसे मायके में आकर रहना पड़ रहा है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके जेवर भी जबरन अपने पास रख लिए हैं। पुलिस महिला की तहरीर पर पति अभिषेक पाठक, ननद श्रुति पाठक, सास पुष्पा पाठक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page